जिले के विकास कार्यों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में भेंट कर जिले में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने, औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने, बैकुण्ठपुर शहर के सड़क चौड़ीकरण,जिले में स्टेडियम निर्माण, हवाई पट्टी निर्माण हेतु अनुरोध किया. 

                 इस  संबंध में मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को जानकारी देते बताया कि जिले के सम्पूर्ण विकास के लिए सरकार की ओर से आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि कोरिया जिले की विकास के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष की द्वारा उठाए गए अनुकरणीय पहल को लेकर जिले की आम जनता अपने जिलाध्यक्ष से पूर्ण रुप से आस्वस्थ नजर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ