कोरिया बैकुंठपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकली “जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा” के कोरिया जिले में प्रवेश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सैकड़ों युवाओं की सहभागिता, पारंपरिक लोकनृत्य और व्यापक जनभागीदारी ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित यह यात्रा सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, जनजागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही है। यात्रा के माध्यम से युवा बाइकर्स विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर समाज को सेवा, सामाजिक सरोकारों और जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कोरिया जिले में भी इस यात्रा को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन और उत्साहपूर्ण सहभागिता मिली।
कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम पूरे प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं मनेंद्रगढ़ से बाइकर्स के साथ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने यात्रा के साथ कोरिया जिले की सीमा में प्रवेश किया। जिले में प्रवेश के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र राजवाड़े के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स एवं अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इसके पश्चात नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला महामंत्री श्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रविशंकर राजवाड़े, श्री बसंत राय, जिला कोषाध्यक्ष श्री रामकृष्ण शर्मा, जिला मंत्री श्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्री तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष श्री मैनेजर राजवाड़े, श्री संजय चिकनज्यूरी, श्री रोशन राजवाड़े, श्री गोकरण शुक्ला, श्री गोपाल राजवाड़े, श्री आनंद राजवाड़े, श्रीमती धर्मवती राजवाड़े, श्रीमती रीता यादव, श्रीमती संगीता गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने युवा बाइकर्स का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र राजवाड़े के कुशल समन्वय में युवा शक्ति सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ यात्रा के स्वागत में उमड़ी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश खाखा,रमेश तिवारी,भाजयुमो जिला महामंत्री श्री कमलेश साहू, जिला महामंत्री सुश्री साक्षी सिंह, जिला मंत्री श्री पी.एस. सिंह, श्री परवेंद्र सिंह, शिवपुर चर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीराम दुबे, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष श्री विकास दुबे, पटना मंडल अध्यक्ष श्री जय राजवाड़े, कुडेली मंडल अध्यक्ष श्री मनोज यादव, सोनहत मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप राजवाड़े, सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
स्थानीय पारंपरिक कर्मा नृत्य के माध्यम से बाइकर्स का अभिनंदन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी बाइकर्स के साथ लोकनृत्य में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और बाइकर्स की सहभागिता ने इस अवसर को और अधिक आत्मीय एवं यादगार बना दिया।
चर्चा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
यात्रा के शिवपुर-चर्चा पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल, जिला मंत्री श्री प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बाइकर्स का स्वागत किया। यहां यात्रा में शामिल बाइकर्स ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरवत तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
यात्रा के खरवत तिराहा पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णा प्रजापति, महामंत्री श्रीमती अहिल्या राजवाड़े, श्री सुरेंद्र कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री शिवचरण साहू, महामंत्री श्री प्रेमप्रकाश पांडे, श्री जय चक्रधारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल खटिक, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती आशा देवी सोनपाकर, मंडल अध्यक्ष श्री राजाराम राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, युवाओं का काफिला भी बढ़ता गया। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने बाइकर्स का अभिनंदन कर जल संरक्षण, सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। युवाओं का उत्साह यात्रा के संदेश को और व्यापक बनाता गया।
पटना में पूजा-अर्चना के साथ युवाओं से संवाद
पटना पहुंचने पर गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में बाइकर्स के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने युवाओं से संवाद किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, जिला महामंत्री श्री कपिल जायसवाल, श्री जवाहर गुप्ता, श्री रविशंकर शर्मा, श्रीमती वर्षा साहू, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्री सुनील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामलखन यादव, मंडल महामंत्री श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, महामंत्री श्री सत्यम साहू, श्री योगेंद्र मिश्रा, श्री रूपचंद गुप्ता, श्री दिनेश चक्रधारी, भाजयुमो के श्री रितेश सिंह सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने बाइकर्स का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
वडनगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही जल-जन सेवा संकल्प यात्रा ने कोरिया की धरती पर सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण चेतना, जनभागीदारी और युवा शक्ति का संदेश दिया। जगह-जगह उमड़ा जनसमूह और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यात्रा के स्वागत को भव्य और यादगार बना दिया।




0 टिप्पणियाँ