नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी...... दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर पालिका शिवपुर-चरचा के निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की चुनावी कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा स्थानीय साकेत सदन भवन में चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त नगर पालिका शिवपुर-चरचा चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, अजय सिंह, अशोक जायसवाल, गणेश राजवाड़े, आशीष डबरे, पंकज मिश्रा, भूपेंद्र यादव, हेमसागर, जागृत कुर्रे, सत्य नारायण मोदी, विक्रांत सिंह, सुमन दुबे, सोहेल अहमद, एजाज, गुड्डू अजीत लकड़ा, लाल मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ, श्रीमती लाल मुनि यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती नीता मिश्रा श्रीमती नम्रता सिंह श्रीमती उर्मिला सिंह रानी राजवाड़े अलका साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष पद के दावेदार उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और उत्साह संगठन के लिए खुशी की बात है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया संगठन का दायित्व है, लेकिन जनता के बीच जाकर प्रत्याशी को विजय दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा आपकी लड़ाई सत्ता शासन और उसके धन बल से है,पार्टी को ऐसे प्रत्याशियों का चयन करना है जो चुनाव जीतने के बाद दल बदलने के बजाय संगठन और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि शासन की कार्यशैली से जनता परेशान है 2 साल बाद विधानसभा में कांग्रेस सरकार आना सुनिश्चित है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले समय के लिए संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए।
अध्यक्ष पद के लिए बढ़ी दावेदारी.....
नगर पालिका शिवपुर-चरचा का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। पूर्व में श्रीमती लाल मुनि यादव जोखी नगर पालिका शिवपुर चर्चा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं के द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है ऐसी क्रम में श्रीमती अंशु लकड़ा के द्वारा जनसंपर्क प्रारंभ किया गया है पर्यवेक्षक प्रशांत मिश्रा के समक्ष श्रीमती नीता पंकज मिश्रा, श्रीमती नम्रता सिंह, श्रीमती हीना फिरदोस सहित कई महिला दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन सौंपे। इसके अतिरिक्त वार्ड पार्षद हेतु भी आवेदन दिए गए
सामान्य वर्ग से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग तेज......
नगर पालिका शिवपुर चर्चा का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बीच सामान्य वर्ग से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी चर्चा में है। कांग्रेस में सामान्य वर्ग से प्रमुख रूप से श्रीमती नीता पंकज मिश्रा एवं श्रीमती नम्रता सिंहद्वारा दावेदारी प्रस्तुत की गई है।दोनों दावेदारों से जुड़े समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई जा रही है। समर्थकों का तर्क है कि जब किसी चुनाव में एसटी, एससी या ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित होता है तो संबंधित वर्ग के प्रत्याशी को अवसर मिलता है, उसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग की महिला को अवसर दिया जाना चाहिए।
निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और महिला दावेदारों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।अब निगाहें कांग्रेस संगठन द्वारा दावेदारों के नामों के परीक्षण और अंतिम प्रत्याशी चयन पर टिकी हैं।


0 टिप्पणियाँ