कोरिया बैकुंठपुर। कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तीमा यादव जी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में 28.09.26को 'सेवा संकल्प अभियान चित्र सेवा कार्यक्रम' के अंतर्गत शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र छात्राओं का और 29.09.26 को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के छात्र/ छात्राओं का विकासखण्ड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की अध्यक्ष महोदया श्रीमती नविता शिवहरे, बैकुण्ठपुर , जनपद पंचायत बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता एवं कपिल जायसवाल और भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ से गोकरण शुक्ला , विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल विकासखण्ड स्रोत समन्वयक निलेश शुक्ला और संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय "मेरे सपनों का भारत" , जिसमें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी चित्रकला और वक्ता कौशल के माध्यम से अद्भुत उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया:
गोकरण शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि "मेरे सपनों का भारत" केवल एक विषय नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के संकल्पों का दस्तावेज है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कला और वाणी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कपिल जायसवाल भाजपा महामंत्री अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत के निर्माता हैं। चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
पंकज गुप्ता भाजपा महामंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प है। चित्रकला एवं भाषण जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
श्रीमती नविता शिवहरे अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने प्रतियोगिता के स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि बैकुंठपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से यह साबित कर दिया है कि वे एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, शासक्त भारत,और डिजिटल भारत का सुंदर चित्रण किया ,जिसका सभी अतिथियों ने बच्चो के समक्ष जाकर अवलोकन भी किया गया|
वहीं भाषण प्रतियोगिता में ओजस्वी वक्ताओं ने अपनी मुखर शैली से श्रोताओं का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम संयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ