एक साथ 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिवपुर-चरचा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार......... विधायक भैयालाल राजवाड़े ने किया भूमिपूजन, ............1.45 करोड़ की लागत से होंगे फुटपाथ, सीसी रोड, पेयजल पाइपलाइन सहित विभिन्न निर्माण कार्य..........


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी ........नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के एक साथ 41 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े रहे। उनके द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, राजेश सिंह वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रामकली पाल, महेश यादव, पी.सी. पांडे, प्रियंका सिंह, उर्मिला सिंह, सुखमन कुजूर, सिमरन, आलोक चक्रधारी उप अभियंता , हरीश जायसवाल,आर.के. सिंह, राजकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।नगर पालिका क्षेत्र में एक साथ 41 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूमिपूजन किए गए कार्यों में फुटपाथ निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये है।

विशेष बात यह है कि लगभग 15 दिन पूर्व ही विधायक भैयालाल राजवाड़े द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हाट बाजार निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया था। लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र में विकास की सतत प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।क्षेत्र में अभी बहुत कार्य किया जाना बाकी है और विकास कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।शिवपुर-चरचा क्षेत्र का विकास स्वयं इसकी यात्रा से दिखाई देता है। यह क्षेत्र पहले ग्राम पंचायत था, इसके बाद नगर पंचायत और अब नगर पालिका बना है। यह परिवर्तन क्षेत्र की विकास यात्रा को दर्शाता है।

 क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी शीघ्र पहल की जाएगी तथा इसके लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए केवल पद महत्वपूर्ण नहीं होना चाहिए। पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण जनसेवा की भावना है जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वीकृत सभी विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप** कराया जाएगा ,,क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सम्माननीय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और नगर पालिका प्रशासन विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास करेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक  जी की सोच हमेशा से विकास केंद्रित और जनसेवा की रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के काम के लिए विधायक ने कभी भेदभाव नहीं किया और हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना है।उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र में जो विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, उनमें विधायक भैयालाल राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में अनेक बड़े विकास कार्य हुए हैं तथा आगे भी विकास की यह गति जारी रहेगा। 

एक साथ 41 विकास कार्यों के भूमिपूजन से शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। सी.सी रोड, फुटपाथ निर्माण एवम सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन विस्तार कार्य से कार्य सीधे तौर पर आम नागरिकों की दैनिक जरूरतों से जुड़े हैं। क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों के भूमिपूजन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ