सोमवार एकादशी के शुभ मुहूर्त पर देवस्थल मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन, भक्तिमय माहौल बना


कोरिया बैकुंठपुर। जिले के मंदिरों में सोमवार एकादशी के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा की बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में नगर पालिका शिवपुर चर्चा की नेता प्रतिपक्ष लालमुनि यादव सहित अन्य महिलाएं  भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरे वातावरण में भक्ति की भावना व्याप्त रही।

पूजा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं शिव मंदिरों  में नजर आईं और अपने साथ पूजा सामग्री लेकर भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया तथा फूल, बेलपत्र और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन भी किया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो गया।

मंदिर में सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। घंटियों की मधुर ध्वनि और दीपों की रोशनी ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नियमित रूप से यहां आकर पूजा करते हैं और भगवान शिव की कृपा से उन्हें मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

इस प्रकार धार्मिक आयोजन ने न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ा, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ