कोरिया बैकुंठपुर । जिला कोरिया में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 05 अप्रैल 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस निर्णय के तहत मोहम्मद सुवेज अहमद (नेपालू) को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। मोहम्मद सुवेज अहमद लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जिले में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नियुक्ति की जानकारी संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है, जिनमें किरण सिंहदेव, पवन साय तथा मखदूर इकबाल खान प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी नेताओं को प्रतिलिपि भेजकर संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया है
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सहायक होती हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाती हैं। वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
मोहम्मद सुवेज अहमद ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


0 टिप्पणियाँ