भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, घर-घर फहराया पार्टी का ध्वज


कोरिया बैकुंठपुर।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देशभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराकर गर्व का अनुभव किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण और सेवा की भावना को पुनः जागृत करने का अवसर है। कार्यकर्ताओं ने इसे जनसेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया।

भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे सशक्त राजनीतिक आवाज बनकर उभरी है, जो गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्यों में पार्टी की सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपना योगदान देते रहेंगे। “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान “हर घर भाजपा, हर दिल भाजपा” के नारे गूंजते रहे, जो कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। यह दिन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ