नया इतिहास रचने वाली है भारतीय संसद, ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी सशक्त‘‘


कोरिया बैकुण्ठपुर।  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओें ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण सुना। 

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की। पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, देश की विकास यात्रा के इन अहम पड़ावों के बीच भारत 21वीं सदी के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक महत्वपूर्ण निर्णय ये है। ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है। 

लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था। इस विमर्श को करीब 4 दशक बीत गए। इसमें सभी पार्टियों के और कितनी ही पीढ़ियों के प्रयास शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय आ गया है। इसलिए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन लाई है। उन्होंने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन का बड़ा अवसर बनने जा रहा है। संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनने जा रहा है। आज महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, ममता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव, संगीता गुप्ता, लक्ष्मी साहू, जिला मंत्री आंचल सिंह परमार, जिला सह कोषाध्यक्ष शीला राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री गीता साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत, सह कार्यालय मंत्री पार्वती रजक, गीता एक्का, मंडल महामंत्री तोता रानी, शिल्पा शर्मा, पुष्पा पाल, मंडल अध्यक्ष आभादेवी चौहान, सीमाकली, सीमा साहू, रीना साहू, शीतल साहू, प्रतिमा साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ