भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ता राष्ट्र निर्माण


कोरिया बैकुंठपुर। लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस पावन अवसर शैलेश शिवहरे ने तथा  समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और तपस्या को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से भाजपा रूपी इस विशाल वटवृक्ष को सींचा और इसे देश की सबसे सशक्त राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके योगदान को स्मरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत किया।

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सदैव राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित रही है। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं को पहुंचाना, और यही भाजपा की कार्यप्रणाली का मूल आधार है।

वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और राष्ट्र के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भाजपा का यह स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक बनकर देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ