जनगणना 2027 को लेकर नगर पालिका शिवपुर-चर्चा में व्यापक तैयारी, जनजागरूकता अभियान तेज


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कॉलरी .......आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर नगर पालिका शिवपुर-चरचा में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा के मार्गदर्शन में नगर पालिका अमला पूरी सक्रियता के साथ जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों को इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आम नागरिकों तक सही एवं सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए तैयार करना रहा।नगर पालिका के वार्ड पार्षदों एवं सदस्यों के साथ भी संवाद स्थापित कर उन्हें जनगणना के महत्व से अवगत कराया जा रहा है तथा प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

क्षेत्र में पंपलेट, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री का वितरण कर जन-जन तक संदेश पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्लोगन लेखन एवं माइक पब्लिसिटी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य पालिका क्षेत्र में एक मई  से 30 मई 2026 तक किया जाएगा इसी अवधि में प्रगणकों  के द्वारा घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जाएगा एवम स्वगणना का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि में संपादित किया जाना है जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।नगर पालिका के सभी कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से शिवपुर-चर्चा क्षेत्र में जनगणना को सफल बनाने हेतु माहौल तैयार किया जा रहा है। जनगणना के सफल संचालन के लिए जन सामान्य  की जागरूकता एवं उनका सहयोग अत्यंत आवश्यक है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ