अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को रक्तदान का आयोजन, जागृति महिला मंडल ने रक्तदान कार्यक्रम किया आयोजित


कोरिया पटना।   8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में जागृति महिला मंडल के तत्वाधान में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के इस संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में रक्तदान महादान को अपना थीम चुना। साथ ही इस दिन को अपने अनोखे सोच से समाज को यह संदेश दिया की हम ऐसे आयोजन से रक्त के जरूरतमंदों मरीजो की मदद कर सकते है । इस महिला संगठन ने रक्तदान महादान के वाक्यों को बढावा देते हुए लोगो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पटना में रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

जागृति महिला मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में  रक्तदान करके और लोगो को प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएन झा महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी, पटना नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत सम्मान किया।  इसके बाद अतिथियों द्वारा गणेश प्रतीमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया गया।


इस आयोजन को सफल बनाने में मंच का संचालन विनोद शर्मा ने किया साथ ही जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मीरा सोनी ने कहा की 8 मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो दुनिया भर मंि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियों को दिखाता है।  समाज में पुरुष महिला में समानता के लिए उनके संघर्ष को याद करने का दिन है, यह दिन महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। इसलिए हमने अपने पुरे टीम के साथ इस आयोजन को समाज में एक सकारात्मक सोच लाने के लिए इस आयोजन को रक्तदान करके मानाने का विचार किया।  कार्यकर्म को सफल बनाने में प्रमीला शर्मा, नीलम पाण्डेय, समीक्षा गुप्ता, वंदना शर्मा, उषा सिंह, उषा धनोरिया, पुष्पा सिंह, उर्मिला जासवाल, पूनम सोनी, स्मिता कुशवाहा,रेणु मंडल,रश्मि तिवारी, चांदनी सोनी ने अपना योगदान दिया।  

 इन रक्तदानदाताओ ने किया रक्तदान ,

 व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी, रुपेश सोनी, प्रतीक अग्रवाल, आयुष सोनी, शिक्षक आशीष जायसवाल, जीतू साहू के साथ राजकुमार यादव,भोलू यादव ने रक्तदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ