कोरिया बैकुंठपुर / जनपद स्तर पर रैम्प प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सीईओ एलेक्जेंडर पन्ना रहे, जबकि अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष उदय सिंह ने की।
इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि RAMP Project का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना, युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी चॉइस कंसल्टेंसी की भूमिका को भी सराहा गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, प्रबंधक तीर्थानंद कंवर, सहायक प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता, सुश्री कल्पना देवांगन एवं मास्टर ट्रेनर रेविका उपाध्याय उपस्थित रहीं।

0 टिप्पणियाँ