पुलिस अधीक्षक कोरिया की अनूठी पहल.......... चर्चा थाना परिसर में मितानिन दीदियों का किया गया सम्मान........ सेवा भाव से सेवा की नई परंपरा.....


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कॉलरी........मितानिन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुर्रे द्वारा सराहनीय पहल करते हुए चरचा थाना परिसर में नगर पालिका शिवपुर–चर्चा के सभी 15 वार्डों की मेहनती मितानिन बहनों को गर्म शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस थाना चर्चा के समस्त स्टाफ ने केक काटकर मितानिनों का उत्साहवर्धन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।पुलिस प्रशासन क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिन-रात निरंतर कार्य करता है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी—मितानिन बहनों का सम्मान करना स्वयं में अद्भुत एवं अविस्मरणीय पहल है। कोरिया जिले में या पहला अवसर है जब पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माने जाने वाली मितानिनों को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जिसने सेवा की एक नई परंपरा को गति प्रदान की है।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे ने कहा कि मितानिन शब्द स्वयं में अनगिनत सेवाओं की विविधता समाहित किए  हुए है। प्रदेश की महिलाओं तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच के तहत प्रत्येक वार्ड में मितानिन बहनों की नियुक्ति की गई है, जिनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।मितानिन बहनों की समय पर सेवा व सहयोग  के कारण गर्भवती महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है, प्रसव के दौरान सुरक्षित सहायता मिलने से मृत्यु दर में कमी आई है सुरक्षित प्रसव कराना बहुत ही पुण्य का काम है जब से बितानी बहनों ने यह काम संभाला है तब से जच्चा हुआ बच्चा दोनों ही सुरक्षित  हैंतथा कुपोषण के मामलों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। निस्वार्थ भाव से आपका सेवा कार्य ही आपकी पहचान है। कोई सम्मान करे या न करे, किंतु आप अपने पवित्र और पुण्य कार्य में समर्पित रहें। समाज को नई दिशा देने की शक्ति आप में है।

उन्होंने नशा मुक्ति पर बल देते हुए कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला करता है और इससे सबसे अधिक महिलाएँ व बच्चे प्रभावित होते हैं। मितानिनों से आग्रह है कि वे जिन घरों में नशे की समस्या है, ऐसा घर जहां भाई पति अथवा बेटा जो नशा करते हैं वहां आप यह पता करें क्यों उन्हें नशा कहां से उपलब्ध हो रहा है वह जानकारी पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। वर्तमान में जिले में किशोर-किशोरियों के घर से भागने की बढ़ती घटनाओं और जन्म के बाद नवजातों को छोड़ देने जैसी हृदयविदारक स्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की गई और इन पर अंकुश लगाने के लिए मितानिनों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

समारोह में मितानिन संघ की अध्यक्ष  एवं सभी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुर्रे को शॉल भेंटकर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा शर्मा ने कहा कि गार्जियन स्वरूप पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे जी ने हम मितानिन बहनों को जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे। समाज में जागरूकता लाने और विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का जो बीड़ा आपने उठाया है, उसे सफल बनाने में हम सभी मितानिन बहनें सदैव तत्पर रहेंगी। आपके मार्गदर्शन से हम समाज को नई दिशा और नई दशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मितानिन सम्मान समारोह में श्रीमती शिल्पा शर्मा अध्यक्ष मितानिन संघ ,श्रीमती रूबी विश्वकर्मा उपाध्यक्ष मितानिन संघ ,प्रीति सचिव मितानिन संघ, श्रीमती कमलेश्वरी संगठन मंत्री, संगीता कोषाध्यक्ष, पूर्णिमा ,बबली राजवाड़े ,श्याम कली, फूल कुंवर, निरूपा सारथी ,शालिनी, रशीदा ,सुल्ताना,  सुखमनिया, रेखा सहित चर्चा थाना के समस्त महिला पुरुष स्टाफ उपस्थित थे

नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में निरंतर सेवा देने वाली महिला मितानिन दीदियों के महत्वपूर्ण मितानिन दिवस के अवसर पर  स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इन्हें सम्मानित न कर नजरअंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर यदि इन्हें सम्मानित किया जाता तो निश्चित रूप से मितानिन दीदी दिया नई ऊर्जा के साथ अपने सेवा कार्य को और भी उत्साहित होकर करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ