एसईसीएल इंटर एरिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना बैकुंठपुर क्षेत्र....... शानदार सर्विस और घातक स्मैश चमक बैकुंठपुर.......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी ......... कोरबा क्षेत्र में आयोजित एसईसीएल इंटर एरिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बैकुण्ठपुर क्षेत्र की टीम ने बेहतरीन तालमेल, मजबूत तकनीक और आक्रामक खेल शैली का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंदी टीमों को शानदार तरीके से पराजित किया। लगातार जीत के बाद टीम ने फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ उसका मुकाबला कुसमुंडा क्षेत्र की टीम से हुआ। रोमांचक फाइनल में बैकुण्ठपुर ने 3–1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

पूरे मैच में बैकुण्ठपुर टीम ने वॉलीबॉल की महत्वपूर्ण तकनीकों—पावरफुल सर्विस,मजबूत

डिफेन्स(रिसीव–डिग–ब्लॉक)तथा तेज़ और सटीक स्मैश का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों की कोर्ट पर एकजुटता, स्थान परिवर्तन (रोटेशन), नेट पर प्रेशर गेम, और सेट्टर के माध्यम से तेज़-तर्रार सेटअप ने विरोधी टीम को लगातार दबाव में रखा।टीम के युवा तेज तर्रार खिलाड़ी शंकर लाल गुप्ता, जो कि चारचा कालरी के कर्मचरी हैं और कोल इंडिया की टीम से भी खेल चुके हैं, ने अपने अनुभव से टीम को मजबूती दी। 

उनके साथ शंकर लाल गुप्ता, विकास शंकर ओझा,आज़ाद सिंह, रोशन पांडे, लक्ष्मी प्रसाद, आशीष मसीह, अमन पटेल, मोहम्मद तौसीफ, शुभम मोदी ,इंद्रजीत सिंह ,हेमनारायण राजवाड़े, भूपेंद्र राजवाड़े ,फ्रांसीसी एंथोनी  ने शानदार सामंजस्य, तालमेल और खेल-भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।बैकुण्ठपुर क्षेत्र की इस ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों, कर्मचारियों और अधिकारियों में अपार उत्साह देखा गया। बैकुण्ठपुर क्षेत्र केवल कोयला उत्पादन में ही अग्रणी नहीं, बल्कि खेल आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक दायित्व के कार्यों में भी अपनी विशेष पहचान कायम रखता है। यह जीत उसी गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है बैकुंठपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ