विद्यार्थियों को मिली नई सोच और सफलता का संकल्प....... मोटिवेशनल इवेंट का सफल आयोजन हिंद विद्यालय में........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी.......नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवम्  विश्वसनीय शैक्षणिक संस्थान  हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को प्रेरित करने एवं उनके व्यक्तित्व विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भव्य प्रेरणात्मक मोटिवेशनल इवेंट कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि रवि कुर्रे पुलिस अधीक्षक कोरिया विशिष्ट अतिथि बी.एन. झा मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र ,संजय कुमार सिंह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा माइन आर .ओ, डॉक्टर अशोक बिराजी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिरमिरी क्षेत्र, अरुण जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ,राजेश सिंह उपाध्यक्ष शिवपुर चर्चा ,नीरज गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार , निसार खान डायरेक्टर हिंद विद्यालय ,शशि भूषण राय प्राचार्य हिंद विद्यालय ,अंकित अग्रवाल पत्रकार की गरिमामय  उपस्थित में किया गया।


 इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी छात्र-छात्राएं एवं उनकेअभिभावक भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में सजे आकर्षक रंगोली एवंविभिन्न मॉडलों का भी निरीक्षण किया।आयोजन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषयक नाट्य

• ‘सुरक्षा ही जीवन है’ संदेश आधारित नाटिका आदि की शानदार प्रस्तुति दी

इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को न केवल मनोरंजित किया बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विषय में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसे कितनी बारीकी से समझते हैं और उस पर कितना कमांड रखते हैं।उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, दुनिया के महान आविष्कारक भी सैकड़ों बार असफल हुए, पर निराश नहीं हुए। इसी निरंतरता ने उन्हें सफलता तक पहुँचाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए निराश न हों, प्रयास करते रहें का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आपका वर्तमान समय शैक्षणिक जीवन पढ़ाई लिखाई का स्वर्णिम समय है इसका सही उपयोग करेंगे तो निश्चित ही आगे बढ़ेंगे जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी में मन लगाकर निरंतर मेहनत करें। चाहे वह खेल का क्षेत्र हो, संगीत का क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र हो सफलता आपकी छोटी-छोटी आदतों से आती है जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है, समय से कार्य करें, मेहनत करें ,जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए , दैनिक जीवन में सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएँ। साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी रखें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सजग रहें और सतर्कता अपनाएँ।उनका यह संबोधन विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा, साहस और सकारात्मकता भरने वाला रहा।

विशिष्ट अतिथि बैकुंठपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक , कुशल वक्ता श्री बी.एन. झा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, मानवता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर केंद्रित प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा—

खुद पर संदेह मत करो। हमेशा हर दिन खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करें

उन्होंने कहा कि समय अत्यंत मूल्यवान है इसे व्यर्थ न जाने दे ,समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की उपयोगिता पर बल देते हुए उन्होंने कहा दुनिया एक मंच है और हर व्यक्ति एक महत्वपूर्ण कलाकार।हर इंसान में अच्छाई और कमियाँ दोनों होती हैं, पर हमें सकारात्मकता चुननी चाहिए।

किसी पर अधिक भरोसा न करें, पर किसी को नुकसान भी न पहुँचाएँ—मानवता को हमेशा सबसे ऊपर रखें।


उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नई पीढ़ी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकी के दौर में पली बढ़ी है भारत शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब समय आ गया है कि क्षेत्र के साथ ही छत्तीसगढ़ भी विश्व पटेल पर अपनी पहचान मजबूत करें और इस प्रगति का गौरवपूर्ण हिस्सा बने।

सभी अतिथियों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा प्रबंधन की कार्यशैली की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और पुरस्कार वितरित किए गए। यह क्षण बच्चों के लिए प्रोत्साहन और गौरव से भर देने वाला रहा।

 इस आयोजन ने न केवल शिक्षा के महत्व को समझाया, बल्कि जीवन-मूल्यों और मानवता को भी प्राथमिकता देने का  संदेश मिला जिससे विद्यार्थियों को सफलता की ओर एक नई दिशा प्राप्त होगी

       कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय के शिक्षक मिंटू द्विवेदी, राजाराम भगत,जयदेव पांडे, संजय कुमार, हीरा विश्वकर्मा , श्रीमती शिल्पी सरकार, रूपा विश्वकर्मा मंजू केवट ,मेघा तिवारी, खुशबू यादव ,श्रीमती निशा राय निशांत आरा ,कौशर, पूजा नाहक सहित समस्त स्टाफ विशेष रूप से सक्रिय रहे कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन राजाराम देवांगन व श्रीमती मंजू केवट के द्वारा किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ