सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर चक्का जाम,....... परिजनों को तत्काल दी गई राहत राशि......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी ........चर्चा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार दोपहर लगभग3 बजे मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 6 निवासी राजेश्वर पिता पुरुषोत्तम उम्र लगभग 28 वर्ष अपने साथी लाभांश के साथ शुक्रवार की रात बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय दुकान पर गया था। चाय पीते समय उसे मोबाइल पर कॉल आया और वह बातचीत करते हुए सड़क की ओर चला गया। उसी दौरान द्वितीय पल्ली के कार्य के पश्चात कॉलरी कर्मचारियों को लेकर कटघोरी से चर्चा लौट रही बस क्रमांक CG-16-CQ-7933 की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बस के नीचे फंसकर लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया व बस चालक को पता ही नहीं चला, मृतक के साथी ने अन्य उपस्थित लोगों की सहायता से मृतक को जिला  चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया इस दर्दनाक घटना के बाद बस चालक को दुर्घटना का पता नहीं चला और वह बस को लेकर सीधे चर्चा कॉलरी स्थित कैंप में खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह बस जब पुनः कर्मचारियों को लेकर कटगोरी गई तब जाकर यह बात फैली कि बीती रात एक युवक की बस से कुचलकर मौत हो गई है मृतक राजेश्वर के परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं एक बेटी की उम्र लगभग 3 साल है वहीं दूसरी बेटी की उम्र लगभग 6 माह है वह एक स्थानीय शो-रूम में कार्य कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस दुर्घटना के पश्चात परिजनों का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय होगया मासूम बच्चियों को पता ही नहीं कि उनके सर पर पिता का हाथ नहीं है

 शनिवार को मृतक के परिजन पहले शव को चर्चा थाने में ले गए और बाद में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में उन्होंने शव को लेकर चर्चा कालरी  के मुख्य मार्ग सीएचपी के समीप पहुंचकर सड़क पर मृतक के शव को रखकर दोबारा जाम कर दिया।परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की, जबकि प्रशासन और  प्रबंधन ने उन्हें तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए समझाइश दी , दुर्घटना स्थल कालरी क्षेत्र से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है और परिवहन का कार्य एक निजी ठेकेदार के माध्यम से कराया जाता है।

चर्चा कालरी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों के आवागमन हेतु “न्यू गुरु काशी ट्रांसपोर्ट, भटिंडा (हरियाणा) से अनुबंध किया गया है, अतः दुर्घटना की प्राथमिक जिम्मेदारी परिवहनकर्ता की मानी जा रही है किसका अतिरिक्त जांच उपरांत थी यह स्पष्ट हो पाएगा कि गलती किसकी थी मौके पर उपकार्मिक प्रबंधक विकास शंकर ओझा, ददन राम, श्रम संगठन प्रतिनिधि रियाज अहमद , राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चाएवं उपस्थित थे। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद पांडे अपने दल–बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

लगभग दो घंटे तक चले इस चक्का जाम के बाद तहसीलदार बैकुंठपुर की उपस्थिति में तत्काल ₹50000 की सहायता राशि जिसमें से 25,000 रुपये जिला प्रशासन एवं 25,000 रुपये परिवहनकर्ता द्वारा प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ