आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी अभियान पर हुई चर्चा


कोरिया बैकुंठपुर  - भारतीय जनता पार्टी चरचा मंडल के नगर पालिका परिषद् शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक -11, 12 एवं 13 मे संगठनात्मक बैठक श्रीराम मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुआ। बैठक मे आगामी कार्यक्रमों की चर्चा कर रणनीति बनाया गया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान पर चर्चा की गई।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पक्ति तक पहुंचाने कार्ययोजना बनाई गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अनिल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अभिमन्यु मृदुली, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, आदित्य जायसवाल, पार्षद कुंडल साय,अमित कुमार, सिमरन श्रीवास्तव, पवन  सहित वार्ड के पार्टी कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ