अमन को सम्मानित किया क्षेत्र प्रबंधक चर्चा ने..... इंटर एरिया कंपटीशन मे विजेता का पुरस्कार जीता ......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी....... गत दिवस कोरबा क्षेत्र में आयोजित  एसईसीएल इंटर एरिया बॉडी बिल्डिंग वेट लिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 में पहली बार बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में चरचा कॉलरी के कर्मी मोहम्मद अमन रजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

अमन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के समस्त खेलप्रेमियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। चरचा कालरी के क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार ने अमन को सम्मानित किया और इंटर कंपनी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दी,अमन का चयन अब  एसईसीएल की  टीम में किया गया है, 

कोल इंडिया इंटर कंपनी बॉडीबिल्डिंग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में में 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा जो आगामी 14 से 16 अक्टूबर तक वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में आयोजित होगी जहां अमन को एसईसीएल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा अमन की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पूर्ण विश्वास है कि अमन अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ