योग रथ” अभियान: सुदूर वनांचल क्षेत्रों में योग, आयुर्वेद और नैचुरोपैथी का संदेश


 कोरिया बैकुंठपुर  — कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 6 जून से सुदूर वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में योग, आयुर्वेद एवं नैचुरोपैथी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से "योग रथ" का शुभारंभ आज से किया गया। यह रथ 6 जून से 21 जून तक जिले के विभिन्न गांवों और दुर्गम इलाकों में पहुँचकर स्वास्थ्य जागरूकता फैलाएगा।

अभियान के अंतर्गत योग अभ्यास, प्राकृतिक चिकित्सा, औषधीय पौधों की जानकारी, आयुर्वेदिक जीवनशैली और नाड़ी परीक्षण जैसी सेवाएं स्थानीय लोगों तक पहुँचाई जाएंगी।

इस विशेष पहल का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को बैकुंठ धाम, डूमरकोली, जनकपुर, बैकुंठपुर में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम के साथ होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को INO सूर्या फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में कई संस्थाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है —

संजीवनी/वनौषधालय, 

आंचल हर्बल्स, 

कर्मयोगिनी फाउंडेशन, 

आरोग्य भारती (RSS) एवं 

INO सूर्या फाउंडेशन इस अभियान के मुख्य सहयोगी हैं।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:

वैधराज अरुण कुमार शुक्ल  

आंचल हर्बल्स, बैकुंठ धाम, डूमरकोली, जनकपुर, बैकुंठपुर 

 मोबाइल: 9926168932

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ