कोरिया बैकुण्ठपुर - भाजपा की विधानसभा स्तरीय एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दुर्गा पंडाल पटना में कार्यशाला आयोजन किया गया। इस अवसर अवसर पर मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री सुनिता कुर्रे, नवरतन पाण्डेय, बसंत राय, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, कामतानाथ तिवारी, राजेन्द्र सोनी,े कपिल जायसवाल उपस्थित रहें।
मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बन सकता है इससे न केवल सरकार के कार्यो में निरंतरता आएगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी और ज्यादा सृदृढ़ होगी।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, देश में बार बार चुनाव होने पर खर्च बढ़ता है, एक साथ चुनाव होने से देश की आर्थिक खर्च कम होगा और एक राष्ट्र एक चुनाव होने से एक व्यक्ति एक ही स्थान पर चुनाव लड़ सकेगा, और वोट की भष्ट्राचार पर विराम लगेगा। देश के विकास कार्यो में और त्र्रीव गति से बढ़ेगा, एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा किया।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, अनिल खटिक, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी,जनपद सदस्य रंजीत मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, रितेश सिंह, सुनिल सिंह, राकेश गुप्ता, विष्णु साहू, रवि त्रिपाठी, ममता कुशवाहा, राजेश सोनी, अनिरूद्ध ठाकुर, सचिदानंद द्विवेदी, श्रीराम राजवाड़े, दिनेश चक्रधारी, मुसाफिर सिंह, चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव, सत्यम साहू, रामाशंकर साहू, संगीता गुप्ता, ज्योति देवांगन, मीरा सोनी, राजेश सोनी, रेखा वर्मा, प्रमिला, सूरज राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ