कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले में भगवान शिव परशुराम मंदिर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेम बाग मंदिर परिसर में भगवान शिव परशुराम का प्राण प्रतिष्ठा चार-पांच दिनों के भव्य आयोजन के बाद संपन्न हो गया।
इस आयोजन को संपन्न कराने में ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति के द्वारा जी तोड़ मेहनत कर संपन्न कराया गया। इस आयोजन में कोरिया जिले सहित महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , सूरजपुर , अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, पेंड्रा मरवाही, वृंदावन मिर्जापुर, रावटसगंज, के ब्राह्मणों ने भरपूर सहयोग करते हुए संपन्न कराया।
इस आयोजन में ब्राह्मण संस्कार समिति के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रदीप तिवारी, ओकार पांडे, सुनील शर्मा, विपुल शुक्ला, प्रवेश द्विवेदी, सुनील दुबे, पुष्पराज तिवारी, गजानंद तिवारी, ओंकार नाथ पांडे, विनोद तिवारी, सहित ब्राह्मण संस्कार समिति, ब्राह्मण समाज के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं पर विद्वान पंडित बृजराज देव पांडे के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में यजमान के रूप में गुरु प्रसाद दुबे इंद्र प्रसाद तिवारी दीप कुमार शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही जिन्होंने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना अमूल योगदान दिया कोरिया जिले के लिए निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम अविस्मरणी रहेगा। इस कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े शैलेश शिवहरे सहित जिले के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
0 टिप्पणियाँ