नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी........ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के के शिवपुर चर्चा मंडल में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया।चरचा के राजीव गांधी चौक में शाम 4 बजे भाजपा मण्डल शिवपुर चरचा द्वारा ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।इसके पश्चात जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, नपाध्यक्ष अरुण जयसवाल,नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संतोष शर्मा, पार्षद श्रीमती रामकली पाल, संजय देवांगन, प्रदीप तिवारी, कुंडल साय, आदित्य जयसवाल, सचिन मलिक ,संतोष शर्मा ,सुजय जैन ,ज्ञानेंद्र पांडे ,जितेंद्र श्रीवास्तव ,श्रीमती उर्मिला सिंह सीमा सिंह साक्षी सिंह सहित भाजपा मण्डल के सदस्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष व सदस्य एवं सभी प्रकोष्ठ के सदस्यगण शामिल रहे। इसके पश्चात भाजपा मण्डल शिवपुर चरचा ने राजीव गांधी चौक से पैदल राम मंदिर तक रैली निकाली। जिला अध्यक्ष ने राम मंदिर पहुंच सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कि राम मंदिर में सभा के दौरान नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी युवा अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी जी ने पंचायत से अपना सफर तय करते हुए भाजपा जिला के महामंत्री व उपाध्यक्ष पद तक करकर अपनी पहचान बनाई है पार्टी के प्रति समर्पण निष्ठा की वजह से आज पार्टी ने महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में कोरिया जिले में भाजपा का परचम लहराएगा और जन-जन तक पार्टी की नीतियों और नीतियां पहुंचेगी नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की चर्चा गर्भ जोशी का शहर है चुनाव का माहौल चर्चा से बनता है आने वाले समय में हर वार्ड में जाएंगे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी मानसा में स्वरूप कार्य किया जाएंगे हमारी पार्टी में कार्यकर्ता सर्वप्रथम माने जाते हैं सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को गति देना है इसके पश्चात अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी शाम 6:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को नागरिकों के साथ चरचा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंच कर संध्या आरती में शामिल हुए और महाबली बजरंगबली महाराज जी का आशीर्वाद लिया कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आटो युनियन के सदस्यों ने भी माला पहनाकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के दौरान श्री तिवारी ने आटो युनियन के सदस्यों से कहा कि एक दिन चरचा के समस्त आटो संघ के सदस्यों व उनके परिवार के साथ साकेत सदन में भेंट मुलाकात करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उसके बाद जिला अध्यक्ष ने हनुमान मंदिर मे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान रोशन ओझा, बिनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सहित सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ