डीएवी पांडवपारा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी..अलग अलग विधा में जीते 53 पदक.. - क्लस्टर स्तर का आयोजन- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024


कोरिया पांडवपारा। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स अंतर्गत दो दिवसीय क्लस्टर खेलकूद का आयोजन डीएवी स्कूल भटगांव एवं चिरिमिरी क्षेत्र में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में टीम गेम खो खो, कबड्डी, योगासन, शतरंज के साथ कूद फेंक, दौड़ सहित अनेक विधाओं में डीएवी पांडवपारा के 97 छात्रों ने प्रतिभागी के रूप में शामिल होकर 53 पदक अपने नाम किए।इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा विद्यार्थियों के सफलता से क्षेत्र में प्रसन्नता व गौरव का माहौल बना हुआ है। 

डीएवी पांडवपारा के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने खेलकुद संबंधी समस्त तैयारी व अभ्यास का निर्देश दिया था तथा खेल अभ्यास वरिष्ठ खेल शिक्षक सत्यप्रकाश के मार्गदर्शन में हुआ। वि‌द्यालय के खेल मैदान में डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विद्यालयीन प्रतिभागियों को खिलाड़ी भावना से खेलने का आह्वान करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के लिए शुभकामनाएं देकर विदा की थी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 97 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जीत हासिल कर गौरव बढ़ाया। भटगांव खेल स्पर्धा में खो खो 17 आयु बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक हासिल की। चिरिमीरी में शतरंज 14 और 17 आयु के बालकों ने और वेटलिफ्टिंग 17 बालक वर्ग ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार बैडमिंटन 14 आयु बालिका वर्ग, बालक वर्ग 14 दोनो ने रजत पदक हासिल किया। योगा अभ्यास 14 व 17 बालक वर्ग को रजत तथा योगासन 14 बालिका वर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रकार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालयीन प्रतिभागियों ने कुल 53 पदक अपने नाम किए। 

संरक्षक शिक्षक के रूप में प्रतिभागियों के साथ विद्यालय से सत्यप्रकाश सिंह, मुकेशचंद्र शास्त्री, मंजूषा सौनी,वेदप्रकाश आर्य,अमित सिंह, ममता अधोलिया, राधिका गुप्ता,उषा श्रीवास्तव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ