वरिष्ठ पार्षद प्रदीप तिवारी का हुआ घर वापसी भाजपा में शामिल हुए प्रदीप तिवारी ●23 अगस्त को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा को होगा लाभ


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा :-- नगरपालिका शिवपुर चरचा के वरिष्ठ पार्षद  प्रदीप तिवारी का लम्बे अर्से बाद भाजपा में घर वापसी हो गया है,संगठन महामंत्री  पवन साय एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव ने प्रदीप तिवारी को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में पुनर्वापसी कराया, इस दौरान वरिष्ठ विधायकद्वय धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रीमती चम्पा देवी पावले,नपा उपाध्यक्ष  राजेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष  अरुण जायसवाल उपस्थित रहे। नगर पालिका शिवपुर चर्चा में विगत ढाई वर्षो से प्रदीप तिवारी कांग्रेस के पार्षद व पी आइ सी सदस्य हैं  आज उनके घर वापसी के दूसरे दिन यानी 23 अगस्त को नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वर्तमान अध्यक्ष के विरुद्ध  अविश्वास प्रस्ताव का  सम्ममिलन होना है ऐसी स्थिति में प्रदीप तिवारी के भाजपा में शामिल होने से निश्चित ही भाजपा संगठन को लाभ होगा और अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा के मतों की संख्या बढ़ जाएगी। 

      

संगठन महामंत्री  पवन साय,भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव,वरिष्ठ विधायकद्वय धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि पार्षद प्रदीप तिवारी के भाजपा में घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

   आपको बताना लाजमी है कि श्री तिवारी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए पार्टी के मजबूती के लिए काम कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ