पारदर्शिता का सिर्फ दावा, जिला खनिज न्यास के कार्यो पर अधिकारियों ने डाला पर्दा !


कोरिया बैकुंठपुर- जिला खनिज न्यास से स्वीकृति हुए कार्यों पर पारदर्शिता का जिला कोरिया व मनेन्द्रगढ़ में  सिर्फ दावा ही है। असल में अफसरों ने जिला पंचायत के पोर्टल में कार्यो की प्रगति रिपोर्ट  पर पर्दा डाल रखा है। स्थिति ये है कि जिला पंचायत कोरिया की  पोर्टल में वर्ष 2018 तक कि ही स्वीकृति कार्यो की  पुरानी ही जानकारियां दिख रही है। शासी परिषद् की विगत माह मार्च की  बैठकों में कितने कार्यों को स्वीकृति के बाद कार्य  शुरु कराया गया व क्या कार्य चल रहे  यह अब  तक अपडेट नहीं है।

विदित है कि संपूर्ण कोरिया जिले में जिला  खनिज न्यास के कार्यों पर शुरु से लेकर अब तक कई बार गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत से लेकर पुष्टि होती रही है जहा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्तिथ ग्राम मुरमा के देवखोल में लगभग नो करोड़ रुपये खर्च के बाद इसकी क्या स्तिथ है आज देखा जा सकता हैं। सरकार ने जिलेवार डीएमएफ मद से हो रहे कार्यों के लिए पोर्टल की व्यवस्था की है ताकि उन पोर्टल में हर एक कार्यों पर ऑनलाइन नजर रखी जा सके। ताकि हर आम व्यक्ति को पता चल सके कि जिले में कितने कार्य किस क्षेत्र में चल रहे हैं यह तो संछेप  में जिला मिनरल फण्ड की एक पोर्टल में कुछ हिस्सा दिख रहा किन्तु कार्यो की क्या स्तिथि है इससे जिले की आम जनता आज भी अनभिज्ञ है । विगत वर्ष 2018 से जिला पंचायत की वेबसाइट  पोर्टल में इसे अपडेट ही नहीं किया जा रहा है। जिससे  शिक्षा, अधोसरंचना, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य श्रेणियों में चल रहे कार्यों की जानकारी आम लोगों को नहीं मिल पा रही है।क्या कार्य हो रहे यह केवल विधायक सांसद ,चुने हुए प्रतिनिधि या फिर केवल उच्च अधिकारी तक ही सीमित रह जा रहे ।

मिली जानकारी अनुसार कोरिया जिले में मार्च 2023 तक  8282 कार्य की लागत राशि   चार सौ छियालीस करोड़ पांच लाख सतावन हजार ब्यानबे  मात्र स्वीकृत किये गये है। जिसमें से अब तक राशि   तीन सौ तीन करोड़ छियानबे लाख पच्चासी हजार छः सौ साठ रू० मात्र व्यय किये गये है, जिसमें पांच प्रतिशत प्रशासनिक व्यय राशि  दो करोड़ इक्यासी लाख बीस हजार तीन सौ छप्पन रू० मात्र शामिल है। वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक 1066 कार्य लागत राशि  इकसठ करोड़ संतानबे लाख इकतालीस हजार तीन सौ निन्यानबे रू० मात्र निरस्त किया गया है। एजेंसियों से निरस्त कार्य की राशि  सोलह करोड़ पचास लाख छत्तीस हजार चार सौ पैतालीस रू०ही  प्राप्त हुए है।बाकी राशि क्यो जमा नही हुई इस पर ध्यान नही दिया गया  उपरोक्त वर्षों में स्वीकृत कार्य के विरुद्ध एजेंसी को राशि   छिहत्तर करोड़ दस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ तिरपन रू० मात्र भुगतान किया जाना है। जिला खनिज संस्थान न्यास में राशि  चौतीस करोड़ इक्यासी लाख रू० मात्र बचत है। जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया में अब तक 8282 कार्य स्वीकृत किये गये है जिसमें से 6174 पूर्ण एवं 1042 कार्य अपूर्ण है। अध्यक्ष महोदय द्वारा वर्ष 2020-21 तक के सभी अपूर्ण कार्यों को एक  माह के भीतर में गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण प्रस्तुत करने हेतु क्रियान्वयन एजेसियों को निर्देशित किया गया।

  पोर्टल अपडेट करने के दिए गए थे निर्देश
डीएमएफ पोर्टल में सभी कार्यों की अपडेट की जानकारी अपलोड करने के लिए  जनवरी 2017 व  2022  को छत्तीसगढ़ खनिज न्यास संस्थान के सचिव ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा था कि हर हाल में पोर्टल को अपडेट किया जाए। पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि डीएमएफ के कार्यों पर पारदर्शिता और निगरानी रखने के लिए शासन द्वारा पोर्टल की व्यवस्था की है। इस पत्र के करीब डेढ़ व चार साल बाद भी स्थानीय अधिकारियों ने पोर्टल अपडेट करने गंभीरता नहीं दिखाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ