सामान्य महिला के अवसर को प्राथमिकता देने की मांग के बीच श्रीमती डेजी सिंह ने पेश की भाजपा से अध्यक्ष पद की दावेदारी.......शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव : पार्टी नेतृत्व को सौंपा आवेदन, सामाजिक-संगठनात्मक सक्रियता और चरचा कालरी क्षेत्र से जुड़ाव को बनाया आधार.......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी.......दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा में महिला दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती डेजी सिंह ने चुनाव प्रभारी विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े एवं जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी , भाजपा शिवपुर चर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। 

श्रीमती डेजी सिंह ने अपने आवेदन में विशेष रूप से सामान्य महिला वर्ग को मिले आरक्षण के तहत सामान्य वर्ग की महिला को ही पार्टी का अवसर दिए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, तो इस वर्ग की महिला दावेदारों में पार्टी संगठन द्वारा उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क को भी प्राथमिकता के साथ देखा जाना चाहिए। 

       डेजी सिंह ने अपनी दावेदारी का प्रमुख आधार चरचा कालरी क्षेत्र में वर्षों से स्थापित सामाजिक एवं पारिवारिक जनसंपर्क को बताया है। आवेदन के अनुसार उनके पति धर्मेंद्र सिंह पिछले 36 वर्षों से चरचा कालरी में कार्यरत हैं और लंबे समय से भारतीय मजदूर संघ  श्रमिक संगठन से जुड़े हुए हैं। भारतीय मजदूर संघ में वे 1990 के दौर में सचिन चर्चा क्षेत्र के पद पर श्रमिक हितों के संघर्ष की शुरुआत की थी इसके पक्ष में केंद्रीय महामंत्री उप महासचिव एवं वर्तमान में अभी एसईसीएल के बैकुंठपुर क्षेत्र सहित चार क्षेत्रों के केंद्रीय अध्यक्ष है  उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से कोयला खदान में काम करने वाले सभी श्रमिकों के हितों की रक्षा करने एवं उनकी समस्याओं का निवारण करने में दिन रात तक परिश्रम किया और इस वजह से क्षेत्र के पूरे श्रमिक परिवार का जुड़ा उनसे है नगर पालिका शिवपुर चर्चा के 14 वार्ड कर्ली क्षेत्र में आते हैं जहां श्रमिकों एवं उनके परिवारजन मतदाताओं का बाहुल्य है यह सतत संपर्क ही  प्रत्याशी बनने का मुख्य आधार है। 

       श्रीमती डेजी सिंह के अनुसार चरचा कालरी के श्रमिकों एवं उनके परिवारों के बीच उनके परिवार का लंबे समय से सीधा सामाजिक संपर्क रहा है। उनका मानना है कि यह संपर्क चुनाव में संगठन के लिए उपयोगी आधार बन सकता है श्रम संघ के कार्य के अतिरिक्त वे विगत 35 वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं जब प्रदेश में भाजपा की सट्टा नहीं थी तब से वह समर्पित भाव से संगठन को विस्तार देने में लगे हुए हैं उन्होंने भाजपा संगठन में मंत्री,महामंत्री व मंडल उपाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया है। 

डेजी सिंह शिक्षित होने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। वे भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों में सहभागिता करती रही हैं। वर्तमान में वे भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला कोरिया की जिला मीडिया प्रभारीहैं।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दिए आवेदन में कहा है कि अवसर मिलने पर वे महिला मतदाताओं, श्रमिक परिवारों, युवाओं और आम नागरिकों के बीच संगठन की पहुंच को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।

सामान्य महिला आरक्षण बना चुनावी चर्चा का केंद्र.........शिवपुर-चरचा में अध्यक्ष पद के सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों में महिला दावेदारों की संख्या बढ़ी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों में सामान्य वर्ग की महिला दावेदारों द्वारा अपनी दावेदारी सामने रखे जाने से सामान्य वर्ग की महिला को प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा भी स्थानीय राजनीतिक चर्चा का प्रमुख विषय बनता जा रहा है। 

 श्रीमती डेजी सिंह ने पार्टी नेतृत्व से अपनी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक भूमिका, महिला नेतृत्व क्षमता तथा चरचा कालरी क्षेत्र में वर्षों से बने जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए सामान्य महिला आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी पर विचार करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि नगर पालिका शिवपुर चर्चा चुनाव में अध्यक्ष पद पर जनरल सीट होने के नाते जनरल लोगों को ही पार्टी के द्वारा मौका मिलना चाहिए अगर मुझे मौका मिला और आप सभी का सहयोग प्राप्त हुआ तो चर्चा का भविष्य सुधारने की हर संभव कोशिश करूंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ