नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव ने दी कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है कमरछठ का पावन पर्व


कोरिया बैकुंठपुर । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और मातृशक्ति की आस्था से जुड़े कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व के पावन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व संतान की लंबी आयु, सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ मनाया जाता है।

 लालमुनी यादव ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ के जम्मो दाई-दीदी मन ला कमरछठ के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना। संतान के लंबा उमर अउ परिवार के सुख-समृद्धि बर मनाय जाए ये पावन परब, आप मन के जिनगी म सुख, समृद्धि अउ नवा-नवा खुशियां लेके आवय।”

कमरछठ का पर्व छत्तीसगढ़ में माताओं द्वारा अपनी संतान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं और घर-परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस पर्व की अपनी अलग धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव ने स्वयं भी पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। आने वाली पीढ़ी को भी इन लोक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने कामना की कि कमरछठ का यह पावन पर्व सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करे तथा हर परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। नगर क्षेत्र में भी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखा गया। महिलाओं ने परंपरागत रूप से व्रत एवं पूजा-अर्चना कर अपने बच्चों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की मंगलकामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ