माता चन्द्रकान्ता दुबे की 13वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार ने किया स्मरण


कोरिया बैकुंठपुर । जिले के प्रतिष्ठित दुबे परिवार की प्रेरणास्रोत एवं पूज्यनीय स्वर्गीय श्रीमती चन्द्रकान्ता दुबे की 13वीं पुण्यतिथि 31 जुलाई को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर परिवारजनों द्वारा अपनी पूज्य माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों, संस्कारों और स्नेहमयी व्यक्तित्व का स्मरण किया जाएगा।

स्वर्गीय श्रीमती चन्द्रकान्ता दुबे का स्वर्गारोहण 31 जुलाई 2013 को हुआ था। उनके निधन के वर्षों बाद भी परिवार और समाज में उनका स्नेह, त्याग एवं संस्कार आज भी प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में प्रेम, सेवा, सरलता और पारिवारिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके बताए आदर्श आज भी परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परिवारजन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को याद करेंगे।

इस अवसर पर उनके पुत्र दिनेश दुबे (राजू) एवं अनुराग दुबे (अन्नू) सहित पौत्र पार्थ दुबे, ऋषभ दुबे, किरण दुबे एवं समस्त दुबे परिवार ने सभी आत्मीयजनों, शुभचिंतकों और परिचितों से स्वर्गीय माता चन्द्रकान्ता दुबे को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।

परिवार ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और उनके संस्कार जीवन की सबसे बड़ी धरोहर होते हैं। स्वर्गीय श्रीमती चन्द्रकान्ता दुबे का व्यक्तित्व सदैव परिवार को एकजुट रखने, सेवा और मानवता का संदेश देने वाला रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए परिवार ने ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ