कड़ाके की ठंड में नगर पालिका की पहल....... जलाए गए अलाव



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कॉलरी....... ठंड के मौसम में लगातार गिरते तापमान और निरंतर बढ़ती ठंड के बीच आम नागरिकों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका शिवपुर-चरचा प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा के निर्देश पर पालिका क्षेत्र में कई प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग, वार्ड क्रमांक 10 व 7 के मध्य*, वार्ड क्रमांक 12, वार्ड क्रमांक 15 सहित नगर के अनेक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से ऐसे समय में की गई है जब क्षेत्र में ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है और सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा निरंतर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ परिस्थिति जन्य समस्याओं के समाधान में भी तत्पर रहते हैं। आमजन की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने ठंड से सुरक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिसकी स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

पालिका क्षेत्र में अलाव की नियमित निगरानी एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नागरिकों को ठंड से राहत मिलती रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ