कोरिया बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विश्राम गृह बैकुण्ठपुर में प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक भूलन सिंह मराबी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत मोहित पैकरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारे साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मराबी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सोशल मीडिया सह संयोजक राकेश गुप्ता उपस्थित रहें।
विधायक भूलन सिंह मराबी प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, ब्रिटिश हुकूमत द्वारा अपने जलए जंगलए ज़मीनए जनजाति पहचान एवं स्वतंत्रता पर संकट देखकर उसके रक्षण के लिए शोषणवादी अंग्रेजी सत्ता के विरोध में उलगुलानश् आंदोलन करने वाले धरती आबा की उपाधि से विभूषित भगवान बिरसा मुंडा की यह 150 वी जयंती का वर्ष है । उनका जन्म 15 नवम्बर 1875 को अलिहातू ग्राम जनपद राँची में हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ़ सशस्त्र विद्रोह करने के कारण वह गिरफ्तार हुए एवं जेल में ही 9 जून 1900 को उनका बलिदान हो गया । उनकी संघर्षमय स्मृति को चिरस्थायी रूप देने एवं उनसे युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सकेए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है भगवान बिरसा मुंडा ने दुर्व्यसनों से रहित जीवन अंधविश्वास से मुक्ति एवं अपनी भूमि के प्रति स्वाभिमान का भाव जनजाति समाज को सिखाया। उन्होंने शोषण के प्रति आवाज उठाते हुए बेगारी प्रथा का विरोध किया। ब्रिटिश सत्ता को लगान न देने का आह्वान कर उन्होंने उलगुलान आंदोलन कों प्रारंभ किया।
जनजाति गौरव दिवस केवल भगवान बिरसा मुंडा ही नहीं आदिवासी समाज में जन्मे उन असंख्य महापुरुषों को समर्पित है जिन्होंने भारतीय संस्कृति के उत्थान एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन उत्सर्ग किया ।
जनजाति समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार ने स्वतंत्र जनजाति मंत्रालय जनजाति आयोग का गठन किया । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं स्टैंडअप इंडिया स्कीम में उद्यमिता विकास के लिए 1 लाख से 10 करोड़ तक की सहायता राशि प्रदान करने की व्यवस्था की है । जनजाति समाज में व्याप्त रोग सिकल सेल के समूल नाश का प्रयास मोदी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर कर रही है । देश की संवैधानिक व्यवस्था में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मूए अनेक राज्यों में महामहिम राज्यपाल एवं अनेक संवैधानिक दायित्व पर जनजाति नेतृत्व स्थापित है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृह मंत्रालय के संकल्प से नक्सलवाद मुक्त भारत बन रहा है । जिसके कारण जनजाति क्षेत्र का विकास भी संभव हो सकेगा ।
भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर जब हम जनजाति गौरव दिवस मनाते हैं इसका अर्थ संपूर्ण जनजाति समाज द्वारा भारत के विकास में योगदान का स्मरण करना हैं । हम जनजातीय समाज को अपना प्रेम देते हुए उनके विकास में अपना योगदान का संकल्प लेना हैं । नक्सल मुक्त भारत के संकल्प के साथ खड़े होना है । हमारी अपनी एक संस्कृति है हमारे सभी के महापुरुष समान है यह भाव विकसित कर समस्त विघातक षड़यंत्रों से जनजाति समाज को मुक्त करना हैए इन संकल्पों से ही जनजाति गौरव दिवस मनाने की पूर्ति होगी एवं भगवान बिरसा मुंडा को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

0 टिप्पणियाँ