सामूहिक एकता और श्रम दान से ही गाँव का विकास संभव _ विनायक शर्मा

 


कोरिया बैकुंठपुर। वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट बैकुंठपुर कोरिया छत्तीसगढ़ द्वारा आज ग्राम सोनारी विकासखंड सोनहत में वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट के सह -संस्थापक फादर हरमन बाखर बाबा  का 101 वा जन्म दिवस ग्राम सोनारी में गया बड़े उत्साह के साथ मनाया गया ग्रामीणों, हितधारको, महिला समुह सदस्यों एवं  ग्राम विकास समिति सदस्यों  ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे गाँव के विकास के प्रति उनकी गहरी सामुदायिक भागीदारी और समर्पण आज फादर फादर हरमन बाखर बाबा के जन्म दिवस के अवसर पर दिखा ।कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, स्वैच्छिक श्रमदान के माध्यम से मेड बाँधन कार्य किए गए जिसमे किसान के बंजर एवं अनुपजाऊ खेत में श्रम दान कर मेड बंधान कार्य किए गये जिससे मिटटी का कटाव कम होगा एवं खेत में मेड बाँधन के कारण पानी रुकेगा जिससे खेती हो पायेगी । इस मेड बाँधन के द्वारा किसान को अतिरिक्त 50 डिसिमल खेत उपजाऊ योग्य बनेगा और उनकी कुल फसल रकबा बढेगा । 



सुचारू कार्यान्वयन के लिए, ग्रामीणों   को तीन समूहों में विभाजित किया गया और प्रत्येक को विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सभी समूहों ने अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा किया, जिसके परिणामस्वरूप नियोजित गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन हुआ । इस समारोह ने न केवल फादर फादर हरमन बाखर बाबा  की स्मृति उनके कार्यो और जल संरक्षण में उनकी योगदान ग्रामीण विकास को याद किया गया अपितु सबने यह भी निर्णय लिया किया हम गाँव में जल के संरक्षण और बचाव पर कार्य करेंगे , फादर हर्मन बकर का जन्म दिवस हमें ग्रामीणों में एकता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है और हमें सिखाता है की सामूहिक एकता और श्रम दान से ही गाँव का विकास संभव है l

कार्यक्रम में वाटरशेड आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के सभी कार्यकर्त्ता एवं अधिकारी और  ग्राम विकास समिति  सदस्यों एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ