नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
चरचा कालरी......कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर चर्चा में बहुप्रतीक्षित सूर्य मंदिर का शुभारंभ इस वर्ष छठ पर्व के शुभ संयोग पर होने जा रहा है। नगर पालिका के भाजपा कार्यकाल में बन रहा यह मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक बनने जा रहा है।
इस भव्य आयोजन के तहत 24 अक्टूबर को बेदी पूजन, 25 अक्टूबर को शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण, तथा 26 अक्टूबर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। तथा 29 अक्टूबर को महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा इस पावन अवसर की तैयारियां पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल और उपाध्यक्ष l राजेश सिंह के नेतृत्व में छठ घाट परिसर में जोर-शोर से चल रही हैं। जिसमें पार्षद प्रदीप तिवारी ,श्रीमती रामकली पाल ,कुंडल साय, संजय देवांगन ,आदित्य जायसवाल, राजेंद्र पाल जैनुल हक सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से सक्रिय है सूर्य मंदिर का निर्माण स्थानीय छठ घाट में किया जा रहा है — जो पहले से ही क्षेत्र का मुख्य धार्मिक स्थल माना जाता है। यहां वर्ष भर व्रत, पूजन, संस्कार, दान और धार्मिक आयोजनों का क्रम चलता रहता है।
छठ पर्व के दौरान यह घाट हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन जाता है। अब सूर्य मंदिर की स्थापना से यह स्थल और अधिक पवित्र, ऊर्जावान और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैयालाल रजवाड़े द्वारा सूर्य मंदिर निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब साकार रूप लेने जा रही है। यह संयोग अत्यंत विशेष है कि जब क्षेत्र में छठ मैया और भगवान सूर्य की पूजा की तैयारियां हो रही हैं, उसी समय सूर्य उपासना के इस मंदिर का शुभारंभ भी होने जा रहा है।पूरे संभाग में यह पहला सूर्य मंदिर होगा, जो धार्मिक ही नहीं बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से भी चर्चा नगर की पहचान बनेगा। पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहां की सूर्य मंदिर की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा हेतु पांच प्रकांड विद्वान पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई जाएगी इस शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालु जन सादर आमंत्रित है।
सूर्य उपासना के लाभ:.......
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य भगवान समस्त ऊर्जा और जीवन के आधार हैं। नियमित सूर्य उपासना से व्यक्ति में ऊर्जा, तेज, आत्मबल और स्वास्थ्य* की वृद्धि होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी सूर्य की किरणों से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और मानसिक स्फूर्ति प्रदान करता है।
सूर्य मंदिर का यह शुभारंभ न केवल आस्था का उत्सव है, बल्कि यह क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्यवर्धक चेतना का नया केंद्र सिद्ध होगा।



0 टिप्पणियाँ