कोरियाबैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल की लोकप्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का उदाहरण एक बार फिर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका में कार्यरत स्वच्छता दीदियों ने अशोक जायसवाल को राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता दीदियों ने बताया कि अशोक जायसवाल हमेशा से नगर के सफाईकर्मियों के हित में कार्य करते रहे हैं। चाहे स्वच्छता के साधनों की व्यवस्था हो या समय-समय पर इनकी समस्याओं का समाधान, उन्होंने सदैव इन कर्मियों को परिवार का हिस्सा मानकर उनका सहयोग किया है। यही कारण है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र अवसर पर दीदियों ने उन्हें भाई मानकर राखी बांधने का निर्णय लिया।
राखी बांधने के बाद अशोक जायसवाल ने सभी स्वच्छता दीदियों को मिठाई खिलाकर और उपहार देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियां हमारे नगर की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मेहनत कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखती हैं। उनके प्रति सम्मान प्रकट करना और उन्हें परिवार की तरह मानना हम सभी का कर्तव्य है।
अशोक जायसवाल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है। स्वच्छता दीदियों के इस स्नेह को वह जीवनभर याद रखेंगे और आगे भी उनके हित में हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक् में नगर के पार्षद श्रीमती साधना जायसवाल, दिनेश जायसवाल शहीद नगर के अन्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने इस अनोखे भाई-बहन के रिश्ते को देखा और सराहा। लोगों ने कहा कि अशोक जायसवाल का यह स्नेह और अपनापन ही उनकी लोकप्रियता का कारण है।
0 टिप्पणियाँ