कोरिया बैकुंठपुर / पुण्य श्लोक लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर विगत 22/05/2025 को स्थानीय तेरापंथ भवन बाई सागर पारा में ‘काव्यतरंग’ का गरिमामई आयोजन किया गया जिसमें कविता, गीत,नृत्य के संगम के साथ प्रतिभावान विद्यार्थीगण प्रविण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्रा गण, सीबीएसई टॉपर्स, समाजसेविका वर्ग,कलाकार एवं काव्य जगत के सितारों को सम्मानित किया गया।
। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत लाल मटियारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड रहे। उनके साथ मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, ,अपर कलेक्टर श्री मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता , जिलाधीश स्टेनो घनश्याम मिश्रा, भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक, राजेंद्र सिंह , चंद्रकांत पारगीर, अरुण जैन कार्यक्रम के संयोजकद्वय कपिल जायसवाल एवं शारदा गुप्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र पर अतिथिगणों के द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, लोकमाता के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह में विभिन्न कार्यक्रम किए गए ।
कविगण के कविताओं में झूमे दर्शक हुआ सम्मान :
काव्य तरंग में अनामिका चक्रवर्ती, राजीव गुप्ता ,हरिकांत अग्निहोत्री, रेणुका तिर्की, राजेश पांडेय, ताहिर आज़मी,तारा पांडे मुक्तांशा विद्या दुबे , श्वेता सोनी , अंशिवा कौरव, बहुमुखी प्रतिभा की धनी अलीशा शेख, ख्यातिलब्ध युवा रचनाकार तरन्नुम शेख, सभी विधाओं की कविता सहित हास्य प्रमुख राजकुमार शर्मा, ,समाज और श्रृंगार सहित सभी विधा में पारंगत शारदा गुप्ता विद्रूप, संवर्त कुमार रूप ने काव्य पाठ किया। अतिथियों के द्वारा कवियों के कविताओं द्वारा वीर रस प्रभाव की प्रशंसा करते हुए सभी का सम्मान किया गया।
समाजसेविका एवं विद्यार्थी हुए सम्मानित:
कार्यक्रम में समाजसेविका एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें लीना धुरिया को वरिष्ट समाजसेविका,रुचि बड़ेरिया को समाज के लिए कार्य,माधुरी गुप्ता, रीता सोनी , प्रियंका गुप्ता लीना शिवहरे की रामायण मंडली को समाज के लिए कार्य करने हेतु , सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में सीबीएसई टॉपर्स जिन्होंने प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कर शहर और कोरिया जिले को गौरवान्वित किया उनमें से अभिनंदन बड़ेरिया 98% सेंट जोसेफ स्कूल बैकुंठपुर कक्षा दसवीं , अंशिका अग्रहरि 96% सेंट जोसेफ स्कूल कक्षा दसवीं, तेजल सिंह तेजस महलपारा, श्रेया शर्मा कक्षा 12वीं 91.4% सेंट जोसेफ स्कूल बैकुंठपुर, आयुषी गुप्ता कक्षा बारहवी 91% सेंट जोसेफ स्कूल, को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आकर्षण होनहार कलाकार युवा सम्मानित :
"काव्यतरंग" में कथक पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर करने कर देने वाली शहर की होनहार छात्रा आयुषी सोनी,अपनी गायकी विधा से सभा को उल्लास से भर देने वाली युवा वैदेही गोस्वामी,कार्यक्रम में नन्ही बालिका अनन्या सारथी ने सुरीली तान छेड़ दी और इस नन्ही बालिका को दो बार दर्शकों ने गीत गवा दिया। इसी क्रम में शहर के लोकप्रिय गायक सचिन गुप्ता,राजीव गुप्ता, एस के रूप में भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया
खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान:
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेल प्रतिभा के द्वारा शहर व जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ताकि अन्य बच्चे भी इससे प्रेरित हो और कुछ अच्छा करें।राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांशी पटेल व अर्शिया चटर्जी वहीं राज्य स्तर पर श्रद्धा घोष,काव्य राजवाड़े का सम्मान किया गया। इसी क्रम में सस्विका सिंह को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गणों के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन संवर्त कुमार रूप के द्वारा किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीरथ राजवाड़े ,रमन गुप्ता मनोज सोनवानी, रवि त्रिपाठी, सतेंद्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, हरिओम साहू स्वामी पटेल, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ