सच्चिदानंद द्विवेदी को भाजपा मंडल महामंत्री बनाए जाने पर ग्रामीणों में हर्ष


कोरिया पांण्डवपारा। भारतीय जनता पार्टी कोरिया ने पटना मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की। इसमें सच्चिदा नंद द्विवेदी को मंडल महामंत्री बनाया गया। जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और फोन पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।  इसके बाद संगठन ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अब एक बार फिर उन्हें मंडल महामंत्री का पद मिला है। सच्चिदा नंद द्विवेदी ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्हें गर्व है कि वे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं। संगठन ने उन पर विश्वास जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ