मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय है - बाबूलाल अग्रवाल संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न


कोरिया बैकुण्ठपुर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कोरिया के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। बैैठक में मुख्य वक्ता बाबूलाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्हांेने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग और संगठन को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की।


जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं। इन उपलब्धियों को जिला, जनपद, मंडल और शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम, वार्ड, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर चौपाल के माध्यम से पहुंचाना है। 

जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि, घर-घर पहंुचकर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के माध्यम पर्यावरण को स्वच्छ रखना सुनिश्चित करना है।


संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की  जनकल्याणकारी उपलब्धियों को अंतिम छोर तक पहंुचाने के घर-घर जनसम्पर्क कर प्रचार प्रसार करेंगे। 

कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साहू ने किया। 

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री नवरतन पाण्डेय, सुनिता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू,रामप्रताप मरावी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाडे, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, रमन गुप्ता,सचिदानंद द्विदेवी, सत्यम साहू, हितेश प्रताप सिंह, रवि त्रिपाठी, राकेश पैकरा, सुशीला साहू, सुरेश सिरदार, दिनेश साहू, मुन्ना चक्रधारी, रीता यादव, कुन्ती चक्रधारी,अरशद खान, रामसुंदर राजवाड़े, राजेश सोनी, टिंकू, मनीषा देवांगन, छत्रपाल राजवाड़े, अशोक यादव, संतोष सिंह, ललिता यादव, गणेश यादव, प्रवीण साहू, रमेश तिवारी, लक्ष्मी राजवाड़े,सुभाष जायसवाल, दिनेश चक्रधारी, उर्मिला देवी, चन्द्रकली राजवाड़े, सोनिया राजवाड़े, सुमित राजवाड़े,नारायण विश्वकर्मा,  आलेश्वरी गौतम, सुशीला, रामाशंकर साहू, संतोष राजवाड़े, दीपक जायसवाल, अरशद खान, जगनारायण साहू, दिलीप राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ