कोल इंडिया हॉकी टीम में शामिल हुए बैकुंठपुर के विकास शंकर ओझा ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट में करेंगे प्रदर्शन ....... 17 से 20 मार्च 2025 तक होगा कोलकाता में आयोजन.......


नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

 चरचा कालरी .......एसईसीएल बैकुनथपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय में उप प्रबंधक कार्मिक के पद पर कार्यरत हॉकी खिलाड़ी विकास शंकर ओझा का  चयन कोल इंडिया हॉकी टीम के लिए किया गया है इस संदर्भ में  कोल इंडिया मुख्यालय के द्वारा पत्र जारी किया गया है विकास शंकर ओझा के कोल इंडिया टीम में चुने जाने से बैकुंठपुर क्षेत्र के कर्मचारी खिलाड़ियों व अधिकारियों ने खुशी जाहिर की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और उल्लास का विषय है विदित हो कि विकास शंकर ओझा पांचवीं बार कोल इंडिया हॉकी टीम के लिए चयनित किए गए हैं विकास ओझा, जिन्होंने पिछले कई वर्षों से एसईसीएल टीम के कप्तान के रूप में उत्कृष्ट नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है, अब राष्ट्रीय स्तर पर छठवीं बार अपनी प्रतिभा का परिचय देने का सुनहरा अवसर प्राप्त किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारीगण ने अपनी हार्दिक खुशी व्यक्त की है। उनके इस चयन से न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें मान्यता मिली है, बल्कि बैकुनथपुर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है। 

आगामी 17 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सौजन्यता से, कोलकाता के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर,  में 'ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट 202425' का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया टीम के लिए एसईसीएल के पांच चुने हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टीम के कोच श्री एस.आर. हेनरी और टीम मैनेजर यशवंत सिंह, दोनों ही एसईसीएल के  कर्मचारी हैं, जो इस टूर्नामेंट में अपनी टीम को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं विकास शंकर ओझा की कप्तानी में एसईसीएल टीम ने पांच बार कोल इंडिया हॉकी चैंपियन का खिताब जीता है और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और खेल के प्रति जुनून का प्रमाण हैं। उनके इस राष्ट्रीय स्तर पर चयन से बैकुनथपुर क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर युवा खिलाड़ियों में भी खेल के प्रति उत्साह और समर्पण बढ़ेगा।

यह चयन न केवल विकास ओझा के व्यक्तिगत  कैरियर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि पूरे बैकुनथपुर क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर हॉकी  टूर्नामेंट में वे कोयला इंडिया टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।

ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम....... भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ),स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ऑयल एंड नेचुरल गैस (ओएनजीसी), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ,भारत संचार निगम, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल)आदि हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ